Javed khan
814 views 6 hours ago
आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर चिराग पासवान बोले- सरकार प्रदर्शनकारियों से करेगी बातचीत दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ हुए प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों की मांगों को सुनेगी और उनसे बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को पहले अपनी मांगों को स्पष्ट और व्यवस्थित तरीके से सरकार के सामने रखना होगा। प्रदर्शनकारी आरक्षण और सरकारी योजनाओं में जाति की जगह आर्थिक स्थिति को ज्यादा महत्व देने की मांग कर रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी और उसके सहयोगियों पर आरक्षण को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि आरक्षण के अधिकार को कमजोर करने की कोशिशें अलग-अलग तरीकों से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा। आरक्षण का आधार जाति होना चाहिए या आर्थिक स्थिति? आपकी क्या राय है? #Reservation #ChiragPaswan #AkhileshYadav #JantarMantar #SocialJustice #News #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️
7 shares

More like this