sn vyas
546 views 1 days ago
#😇सोमवार भक्ति स्पेशल🌟 #🕉 ओम नमः शिवाय 🔱 #🪔सावन का पवित्र महीना 🙏 *II जय महाकाल II* *II हर हर महादेव II* *II ॐ नमः शिवाय II* *II जय भोले नाथ II* *II ॐ नमः शिवाय II* *सत्यं सत्यमयं त्रिसत्यविभवं* *सत्यप्रियं सत्यदं विष्णुब्रह्मनुतं* *स्वकीयकृपयोपात्ताकृतिं शँकरम् ।।* भावार्थ :जो सत्य प्रिय एवं सब को सत्य प्रदान करने वाले हैं। ब्रह्मा, विष्णु भी जिनकी वन्दना करते हैं और जो अपनी कृपा से ही विग्रह धारण करते हैं, एैसे महादेव शिव शँकर की हम वन्दना करते हैं।। *वन्दे देवमुमापतिं सुरगुरुं वन्दे जगत्कारणं* *वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं वन्दे पशूनां पतिम्।* *वन्दे सूर्यशशाङ्कवह्निनयनं वन्दे मुकुन्दप्रियं* *वन्दे भक्तजनाश्रयं च वरदं वन्दे शिवं शङ्करम्॥* परमात्मा हमेशा सबको मिला हुआ है।परमात्मा खोया नहीं है कहीं। परमात्मा को सिर्फ पहचानना है और परमात्मा की पहचान कर्मों से नहीं होती ।परमात्मा की पहचान परमात्मा की कृपा से होती है।जिसके लिए सिर्फ परमात्मा के शरणागत होना पड़ता है ईश्वर कभी भी आपसे यह आग्रह नहीं करेंगे कि उन्हें प्राप्त करने की इच्छा आपके लिए सर्वोपरि हो। क्योंकि वह चाहते हैं कि आप अपनी स्वेच्छा से, बिना अनुबोधन के उन्हें अपना प्रेम प्रदान करें। इस ब्रह्माण्डीय लीला का यही एकमात्र रहस्य है। वे जिन्होंने स्वयं हमारी रचना की है, हमारा प्रेम पाने को आतुर हैं। वे चाहते हैं कि हम अपना प्रेम उन्हें सहज रूप से प्रदान करें, बिना किसी अनुरोध के। क्योंकि हमारा प्रेम ही हमारी एकमात्र वह निजी संपत्ति है, जिसका स्वामित्व ईश्वर के पास नहीं है। जब तक हम स्वेच्छा से अपना प्रेम अर्पित नहीं कर देते। इस प्रकार आप पाएंगे की ईश्वर को भी कुछ अर्जित करना है और वह है हमारा प्रेम और हम भी सहजता से अपने प्रेम को प्रभु चरणों में अर्पण करे बिना परम सुख को प्राप्त नही *हर हर महादेव* *हम सभी भगवान भोलेनाथ के चरणों में शत शत कोटि प्रणाम करते हैं। भगवान शिव की कृपा आप सभी परिवारजनों पर निरन्तर बनी रहे, इसी मंगल कामना सहित सप्ताहारंभ पर आप सभी को सुबह की राम-राम/ गुड मॉर्निंग जी।* *।। श्री शिवाय नमस्तुभ्यं ।।* #सावन का दूसरा सोमवार
16 likes
14 shares

More like this