Newsgenix
587 views 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा है कि आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराया। मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान आज हर भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना को और मजबूत कर रहा है। आज करोड़ों देशवासी तिरंगे के साथ जुड़कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त कर रहे हैं। #AmitShah #HarGharTiranga #Newsgenix
11 likes
7 shares

More like this