Jan-Kranti hindi news bulletin
541 views 2 days ago AI indicator
पटना में समझौते के बाद ताजपुर में समाप्त हुई सफाईकर्मियों की हड़ताल, काम पर लौटे कर्मचारी जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट नगर विकास मंत्री की अध्यक्षता में हुई वार्ता के बाद बनी सहमति, सेवा शर्तों, मानदेय और दंडात्मक कार्रवाई वापस लेने समेत कई मांगों पर बनी सहमति ताजपुर/समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 7 अगस्त 2026)। पटना में नगर विकास एवं आवास मंत्री नितीश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई वार्ता के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई। विभाग, स्थानीय निकाय कर्मचारी संगठनों और संयुक्त मोर्चा के बीच हुए समझौते के बाद ताजपुर नगर परिषद के हड़ताली सफाईकर्मी गुरुवार को पुनः अपने कार्य पर लौट आए। इस अवसर पर ऐक्टू से जुड़े सफाईकर्मी नेताओं लखींद्र राम, अशोक राम, ओम प्रकाश मल्लिक, सुनील मल्लिक, मुकेश राम, रामनरेश राम और बेबी देवी समेत अन्य कर्मियों ने समझौता पत्र का सामूहिक रूप से पाठ किया। इसके बाद सर्वसम्मति से हड़ताल समाप्त करने और नियमित रूप से कार्य पर लौटने का निर्णय लिया गया। समझौते में दैनिक सफाईकर्मियों की सेवा शर्तों में सुधार, मानदेय, अवकाश, बीमा सुविधा, सेवा अभिलेखों के डिजिटलीकरण, आउटसोर्सिंग कर्मियों के हितों की सुरक्षा तथा हड़ताल के दौरान की गई दंडात्मक कार्रवाइयों को वापस लेने जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। ऐक्टू और भाकपा-माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने समझौते पर संतोष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से इसे पूरी तरह लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी सफाईकर्मी के खिलाफ प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए तथा समस्तीपुर नगर निगम के सफाईकर्मी नेता राजकुमार राम पर दर्ज मुकदमे को भी अविलंब वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समझौते के सभी प्रावधानों का ईमानदारी से पालन होने पर सफाईकर्मियों का विश्वास और मजबूत होगा। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ##Samastipur news #samastipur #🆕 ताजा अपडेट
13 likes
11 shares

More like this