Newsgenix
1K views • 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ बिहार में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बार सिर्फ लोगों की गिनती नहीं होगी. राज्य के हर गांव और शहर की भी पूरी तस्वीर तैयार की जाएगी. इसके लिए डिजिटल डिस्ट्रिक्ट सेंसस हैंडबुक (DCHB) बनाई जा रही है. इस हैंडबुक में गांव और शहर की सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत स्थिति की जानकारी दर्ज होगी. यानी किसी इलाके में सड़क कैसी है, बिजली और पानी की सुविधा कितनी है, अस्पताल और बैंक हैं या नहीं, जैसे कई सवालों का जवाब एक ही जगह मिलेगा. बिहार में इस काम के लिए 44,874 गांव और 268 शहरों की सूची तैयार की गई है. अधिकारियों के मुताबिक गांव और शहर के लिए अलग-अलग कर्मियों की तैनाती की गई है. काम की निगरानी प्रधान जनगणना पदाधिकारी करेंगे. वहीं, जिलास्तर के अधिकारी अलग-अलग विभागों के बीच समन्वय बनाएंगे. ये अधिकारी क्षेत्र का दौरा भी करेंगे और मौके पर चल रहे काम की जानकारी लेंगे.
#BiharCensus #Census2027 #BiharNews #DigitalCensus #DCHB #Development #IndiaCensus #Newsgenix
9 shares