Javed khan
450 views 3 hours ago
दिल्ली: घायल छात्र के मामले में FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के डीसीपी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र साहिल लोचव भी मौजूद थे। कांग्रेस के मुताबिक, साहिल ने 20 जुलाई की घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दी थी और FIR दर्ज कराने की मांग की थी। पार्टी का आरोप है कि शिकायत पर अब तक FIR दर्ज नहीं की गई। कांग्रेस ने दावा किया कि साहिल की आंख में पैलेट लगने से गंभीर चोट आई थी और इस मामले में जांच की मांग की जा रही है। वहीं, पार्टी ने इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी लेकर शिकायत पर कार्रवाई की मांग की। क्या घायल छात्र की शिकायत पर पुलिस को जल्द FIR दर्ज कर जांच करनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताइए। #RahulGandhi #Delhi #StudentProtest #FIR #Congress #IndiaPolitics #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट
10 shares

More like this