Rajeev Tomar
441 views • 5 hours ago
📢 भगवानपुर तहसील में गरजी भाकियू तोमर: किसानों की समस्याओं को लेकर हल्ला बोलहरिद्वार।
जनपद हरिद्वार की भगवानपुर तहसील में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय सचिव तालीब हसन, युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान एवं कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष परवेन्दर चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों किसान तहसील परिसर पहुंचे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला।इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के किसान लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो संगठन एक बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
#भारतीय किसान यूनियन तोमर #हरिद्वार #उत्तराखंड #किसान आंदोलन #किसान
15 shares