#🤯LPG सिलेंडर की कीमतों में लगी आग 📰 एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है. तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब कमर्शियल सिलेंडर के लिए आपको ₹9.50 प्रति सिलेंडर ज्‍यादा देने होंगे. 5 किलोग्राम वाले नॉन डोमेस्टिक सिलेंडर का रेट भी दो रुपये बढ़ाकर ₹762 से ₹764 करर दिया गया है. सामान्य 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर आौर XTRALITE का रेट भी स्थिर है. कमर्शियल सिलेंडर का इस्‍तेमाल रेस्टोरेंट, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. राहत की बात यह है कि घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा नए रेट के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹9.50 का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इसका भाव ₹2,738.00 से बढ़कर ₹2,747.50 हो गया है. चेन्नई में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. मुंबई में पहले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2691.50 रुपये का था जो अब बढकर 2701 रुपये का हो गया है. चेन्नई में अब यह सिलेंडर ₹2,906.00 के मुकाबले ₹2,916.50 का मिलेगा. यहां ₹10.50 की बढ़ोतरी हुई है. #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
16 shares

More like this