Newsgenix
1K views 3 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन है। छात्रों और सरकार के डेलीगेशन के बीच रविवार को तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान छात्रों की दो बड़ी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके कारण आज छात्र विधानसभा घेराव कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी JSSC CGL परीक्षा रद करने तथा परीक्षाओं में अनियमितता की सीबीआइ जांच की मांग पर अड़े हुए हैं और विधानसभा मार्च के लिए हजारों की संख्या में छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुट गए हैं। छात्रों के विधानसभा घेराव' को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रांची जिला प्रशासन ने नव-निर्मित विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है। #Jharkhand #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #👩‍🎓JPSC-JSSC छात्र आंदोलन का 16वां दिन🗞️ #Newsgenix
27 likes
8 shares

More like this