Newsgenix
561 views 6 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ FDA के नए कमिश्नर और सीनियर IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे लगातार चर्चा में हैं. हाल ही में दोस्तों के साथ डिनर पर गए FDA चीफ ने रेस्टोरेंट में परोसे जा रहे नकली पनीर के खेल का पर्दाफाश कर दिया. 2005 बैच के IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे ने करीब तीन महीने पहले ही महाराष्ट्र FDA का कार्यभार संभाला है. एक चैनल से बात करते हुए उन्होंने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट के किस्से का खुलासा किया है. मेरी नजरों से नहीं बच सकता नकली पनीर तुकाराम मुंढे ने बताया कि पद संभालने के बाद जब एक दोस्त ने उन्हें डिनर पर बुलाया, तो उन्होंने मजाक में कहा था कि अब वे जहां भी जाएंगे, अपनी आदत के मुताबिक कमियां खोजेंगे. फिर क्या था, रेस्टोरेंट पहुंचते ही उन्होंने देखा कि वहां जरूरी फूड लाइसेंस लगा नहीं था और पीने के पानी की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े थे. इसके बाद जब उनके जैन मित्र ने पनीर डिश ऑर्डर करने की बात कही, तो मुंढे ने तुरंत मना करते हुए कहा, कि इसे मत ऑर्डर करो, यह मेरी पारखी नजरों के टेस्ट में फेल हो जाएगा. लेकिन दोस्त नहीं माने और ऑर्डर कर दिए. जब पनीर टेबल पर आया और उन्होंने उसे ध्यान से देखा, तो उनकी आशंका सच साबित हुई. मुंढे ने कहा कि जैसे ही डिश आई, मैंने उसे चेक किया. वह असली पनीर नहीं था. वह एनालॉग या फिर मिलावटी पनीर था. 24 घंटे का अल्टीमेटम और एक्शन मुंढे ने अपने दोस्त को वह पनीर खाने से रोक दिया और रेस्टोरेंट मैनेजमेंट को लाइसेंस समेत सभी कमियों के बारे में सावधान किया. हालांकि, उन्होंने तुरंत कोई एक्शन नहीं लिया, बल्कि रेस्टोरेंट को सुधार के लिए 24 घंटे का समय दिया. मुंढे ने बताया कि 24 घंटे बाद मैंने अपने अधिकारियों को जांच के लिए भेजा... और बाकी सब इतिहास है. #TukaramMundhe #Maharashtra #FDA #FakePaneer #Newsgenix
11 shares

More like this