Newsgenix
2K views • 9 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️मुंबई के घाटकोपर इलाके में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया. चिरागे नगर के अशोक नगर स्थित गौसिया चॉल में पहाड़ी का एक हिस्सा और मलबा कई घरों पर गिर गया. हादसे में तीन बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हुए हैं. घायलों को राजावाड़ी और भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दमकल, पुलिस, NDRF और BMC की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं. महापौर ने मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख और घायलों के इलाज के लिए ₹50 हजार की सहायता देने की घोषणा की है.
#MumbaiLandslide #Ghatkopar #MumbaiRains #Landslide #Maharashtra #Newsgenix
(Mumbai Landslide, Ghatkopar, Mumbai Rains, Heavy Rainfall, Landslide Accident, Maharashtra)
25 likes
23 shares