Newsgenix
1K views • 6 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ योगी सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी गई है, जिसके तहत वे राज्य में सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक लागू रहेगी. इस दौरान महिला यात्रियों के साथ सफर करने वाले उनके एक सहयोगी का टिकट भी पूरी तरह फ्री रहेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास विभाग की 900 से अधिक बसों में भी यह सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा महिलाओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए अधिकारियों को उच्चस्तरीय प्रबंध करने को कहा है.
#UPNews #RakshaBandhan #YogiAdityanath #WomenSafety #UPRoadways #Newsgenix
22 shares