Jan-Kranti hindi news bulletin
569 views • 2 days ago •
समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक से जुड़े नीलाम वादों के अधिकाधिक निष्पादन पर दिया गया जोर
समाचार
समस्तीपुर,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 3 सितम्बर, 2026)। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, समस्तीपुर के तत्वावधान में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीर कुमार के निर्देशानुसार आयोजित हुई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार, विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक, मुख्य शाखा प्रबंधक, जिला समन्वयक, एलडीएम सहित जिले के नीलामपत्र कार्यालय से जुड़े अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बैंकों से संबंधित नीलाम वादों के अधिकाधिक निष्पादन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संबंधित वादों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #samastipur ##Samastipur news
11 shares