Newsgenix
534 views 13 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📰 बिहार अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ 'टेस्ट मैच' को T20 बना दिया, वैभव सूर्यवंशी की धांसू फिफ्टी, 57 साल पुराना रिकॉर्ड एक झटके में ध्वस्त। भारत के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के दूसरे दिन वैभव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया। महज 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने दलीप ट्रॉफी का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इस तूफानी अर्धशतक के साथ ही वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के इतिहास में पचास रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 15 साल और 157 दिन की उम्र में अंजाम दिया। इसके साथ ही उन्होंने लक्ष्मण सिंह का 57 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया, जिन्होंने साल 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। #vaibhavsooryavanshi #vaibhavsuryavanshi #sports #Newsgenix #duleeptrophy #cricket
9 shares

More like this