Newsgenix
433 views • 5 hours ago
#🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले तीन खिलाड़ियों के लिए योगी सरकार ने सरकारी सेवा के दरवाजे खोल दिए हैं। वर्ष 2022 के 19वें एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाले नितिश कुमार, अजय कुमार सरोज और नीरज को अब जिला युवा कल्याण अधिकारी बनाया जाएगा।
मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कमेटी की बैठक में तीनों खिलाड़ियों की नियुक्ति पर सहमति दे दी गई। संबंधित विभाग को नियुक्ति की औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों और प्रदेश का नाम रोशन करने में उनके योगदान को देखते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियुक्ति से जुड़ी कार्यवाही में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो और सभी औपचारिकताएं निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएं।
#pmmodi #Newsgenix
14 likes
13 shares