Newsgenix
735 views 3 days ago
IMD के अनुसार, झारखंड और उसके आसपास बने डिप्रेशन के असर से कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. झारखंड में 19 अगस्त को कई जगहों पर गरज-चमक, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के अलावा लोहरदगा और गुमला में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. बिहार में 19 अगस्त को अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. #WeatherUpdate #RainAlert #IMD #JharkhandWeather #BiharWeather #Newsgenix #🌊यूपी में बाढ़-बारिश का कहर 😱 #🆕 ताजा अपडेट #⛈️मानसून अपडेट 🗞️
11 shares

More like this