Newsgenix
487 views 2 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट बोगोटा। कोलंबिया के पश्चिमी हिस्से में आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 130 हो गई है। राष्ट्रपति एबेलार्डो डी ला एस्प्रीला ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और कम से कम 570 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि यह भयानक भूकंप सोमवार को चोको के ग्रामीण इलाके और सैन जोस डेल पाल्मार के पास आया, जो राजधानी बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन से करीब 107 किलोमीटर नीचे थी और इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई। देश में आपातकाल घोषित हालांकि हालात की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति डी ला एस्प्रीला ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव के लिए तुरंत फंड जारी करने के वास्ते आपातकाल की घोषणा कर दी है और वे खुद भी प्रभावित इलाके का दौरा करने वाले हैं। #Newsgenix
11 likes
17 shares

More like this