Javed khan
771 views 12 hours ago
⚠️ बिहार के सहरसा में पूजा के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार सहरसा के सरडीहा गांव में सत्यनारायण पूजा के बाद बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से इलाके में चिंता का माहौल है। बताया गया कि पिछले तीन दिनों में 100 से ज्यादा लोगों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाज शुरू कर दिया है। कुछ बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, पूजा का प्रसाद खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। हालांकि सिविल सर्जन ने अभी इसे फूड पॉइज़निंग की पुष्टि नहीं की है। जांच के बाद ही बीमारी की सही वजह सामने आएगी। आपके हिसाब से इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की असली वजह क्या हो सकती है? #Bihar #Saharsa #BiharNews #HealthNews #BreakingNews #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📰 बिहार अपडेट
17 likes
15 shares

More like this