28.8.2026 आज से 30 40 वर्ष पहले लोगों में बहुत सहनशक्ति थी। यद्यपि उस समय भौतिक साधन कम थे, परंतु सुख देने वाले जीवन मूल्य अधिक थे। *"सभ्यता नम्रता सेवा परोपकार दान दया और सहनशक्ति ये सब चीजें सुख देने वाली हैं। परिवार समाज और राष्ट्र को जोड़कर रखने वाली हैं। आज से 30 40 वर्ष पहले लोगों में ये सब चीजें थी।"* *"जैसे-जैसे पिछले वर्षों में भौतिक साधन = धन संपत्ति सड़कें बिजली मोटर गाड़ियां आदि आदि साधन बढ़ गए, वैसे वैसे लोग इन साधनों का सुख भोगते भोगते उनके गुलाम होते गए। ऊपर बताई सभ्यता नम्रता सहनशक्ति आदि गुण लोगों में कम हो गए, जिसका दुष्परिणाम आज सभी अनुभव कर रहे हैं।" "सहनशक्ति न होने से रिश्ते और परिवार टूट रहे हैं। समाज और देश में विघटन हो रहा है। छोटी-छोटी बात में लोग गुस्सा कर लेते हैं, लड़ाई झगड़ा कर लेते हैं। यहां तक कि तलाक ले लेते हैं, और अपना अच्छा भला पारिवारिक जीवन नष्ट कर लेते हैं।"* यदि मनुष्यों में सहनशक्ति हो, तो बहुत से परिवार टूटने से बच सकते हैं। बहुत सा अत्याचार अन्याय का व्यवहार भी रुक सकता है। परिवार समाज और राष्ट्र सुखी हो सकता है। *"इसलिए भौतिक साधनों का प्रयोग भले ही करें, परन्तु उनके गुलाम न बनें। भौतिक साधनों का सुख भोगने के साथ-साथ अपनी सहनशक्ति को भी बनाए रखें।"* *"जिसके पास सहनशक्ति है, वह जीवन में बहुत कुछ कर लेगा, और आनन्द से अपना जीवन जी लेगा। वह व्यक्ति दूसरों को भी सुख देगा। इससे परिवार समाज और राष्ट्र की रक्षा होगी।"* *"अतः अपनी सहनशक्ति को बढ़ाएं।छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। अपने मन को शांत रखने के लिए, सहनशक्ति को बढ़ाने के लिए, प्रतिकूल घटना होने पर अपने मन में तीन शब्द दोहराएं, "कोई बात नहीं।"* और ऐसा सोचें, कि *"यहां किसी को भी पूरा न्याय नहीं मिलता। हम भी इसी संसार में रहते हैं। जैसे और लोग सहन कर रहे हैं, ऐसे थोड़ा हम भी सहन कर लेंगे।"* ऐसा सोचने से आपकी सहनशक्ति बढ़ेगी। *"यदि कहीं कोई बड़ा अन्याय हो और उसका विरोध करने पर भी आपको यहां कहीं न्याय न मिले, तो उसे ईश्वर के न्यायालय में छोड़ दें, और उस घटना को भूल जाएं।" "परन्तु भविष्य में वैसी घटना दोबारा न हो पाए, इस प्रकार से अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। ऐसा करने से आपका जीवन ठीक प्रकार से आप जी सकेंगे।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."* #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #❤️जीवन की सीख #🙏कर्म क्या है❓
17 shares

More like this