Jan-Kranti hindi news bulletin
490 views 13 hours ago AI indicator
ताजपुर अंचल-प्रखंड पर सामूहिक सत्याग्रह को लेकर तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान संपन्न जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 13-14 अगस्त को होगा सामूहिक अनशन-सत्याग्रह, बड़ी भागीदारी के लिए मजदूरों-किसानों से संपर्क कर की गई अपील : प्रभात रंजन गुप्ता ताजपुर/समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 12 अगस्त 2026)। ताजपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर 13 -14 अगस्त को आयोजित होने वाले सामूहिक अनशन-सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए खेग्रामस द्वारा चलाया गया तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान बुधवार को संपन्न हो गया। अभियान के दौरान विभिन्न गांवों एवं बस्तियों में ग्रामीणों, खेत मजदूरों, किसानों तथा गरीब परिवारों से संपर्क कर आंदोलन के उद्देश्यों और मांगों की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लोगों से सत्याग्रह में शामिल होने की अपील की गई। अभियान का नेतृत्व भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। नेताओं ने कहा कि बुलडोजर राज पर रोक, गरीबों के विस्थापन पर रोक, राशन सूची से गरीबों के नाम काटे जाने पर रोक, भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराने, जी. राम. जी. कानून के तहत काम एवं उचित मजदूरी देने, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा तथा ग्रामीण मजदूर-किसानों पर कर वसूली बंद करने जैसी मांगों को लेकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यव्यापी सामूहिक अनशन-सत्याग्रह आयोजित किया जा रहा है। प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि गरीबों, खेत मजदूरों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह आंदोलन महत्वपूर्ण है। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सत्याग्रह में शामिल होने का भरोसा दिया। उन्होंने ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों से 13-14 अगस्त को आयोजित सामूहिक सत्याग्रह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, आसिफ होदा, जीतेंद्र सहनी, संजीव राय, ललन दास सहित खेग्रामस एवं भाकपा माले के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट ##Samastipur news #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #samastipur
14 likes
12 shares

More like this