Newsgenix
682 views 23 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🎞️आज के वायरल अपडेट्स कानपुर। कुछ दिन पहले तक तेजी के नए रिकार्ड बना रहा चीनी बाजार मंगलवार शाम अचानक भारी मंदी की चपेट में आ गया। बलरामपुर चीनी मिल ने मंगलवार की शाम को अपना भाव घटाकर 5150 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। एक ही झटके में करीब 950 प्रति क्विंटल की गिरावट ने थोक कारोबारियों को सकते में डाल दिया। बाजार नीचे जाने की आशंका में थोक बाजार में कारोबार मंगलवार को गिरकर 5800 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास होता रहा, लेकिन शाम को नया मिल भाव सामने आते ही खरीद-फरोख्त लगभग थम गई। अब कारोबारी बुधवार को अन्य मिलों के भाव खुलने के इंतजार में हैं। चीनी का भाव थामने के लिए केंद्र सरकार ने भी चीनी मिलों को गेट से 47 रुपये का भाव निर्धारित किया है । यह समाचार आने के बाद मंगलवार की सुबह से ही बाजार में नरमी का माहौल रहा। शकरपट्टी थोक बाजार में एक दिन पहले तक चीनी का भाव 61 से 62 रुपये प्रति किलो रहा लेकिन मंगलवार को दिन में भाव गिरना शुरू हुआ तो दोपहर बाद में थोक बाजार का खुला भाव 58 रुपये रहा है। #UttarPradesh #Sugar #Newsgenix
9 shares

More like this