एस्ट्रो पं.रामपाल भट्ट
4K views • 3 hours ago
#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🔯वास्तु दोष उपाय #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-18.08.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ मंगलवार 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_______________________________
____________आज विशेष___________
मान्यता है कि इस एक श्री यंत्र की स्थापना से
घर में बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा
________________________________
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक.......................18.8.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्.................. ............ 2083
शक संवत्................................. 1948
संवत्सर.....................................श्री रौद्र
अयन.........................................दक्षिण
गोल........................................... उत्तर
ऋतु............................................ वर्षा
मास......................................... श्रावण
पक्ष............................................शुक्ल
तिथि........षष्ठी. अपरा. 5.51 तक / सप्तमी
वार....................................... मंगलवार नक्षत्र.................... स्वाति.(संपूर्ण अहोरात्र)
चंद्र राशि...................तुला (संपूर्ण अहोरात्र)
योग........... शुक्ल. रात्रि. 3.22* तक / ब्रह्म
करण..........तैत्तिल. अपरा. 5.51 तक / गर
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 06.07.21 पर
सूर्यास्त....................सायं. 07.02.53 पर
दिनमान-घं.मि.से....................12.55.31
रात्रिमान-घं.मि.से. ................. 11.04.53
चंद्रोदय.....................11.20.16 AM पर
चंद्रास्त......................10.28.07 PM पर
राहुकाल.......अपरा. 3.49 से 5.26(अशुभ)
यमघंट..........प्रातः 9.21 से 10.58(त्याज्य)
गुलिक..अपरा.12.35 से 2.12(शुभे त्याज्य)
अभिजित....... मध्या.12.09 से 1.01(शुभ)
पंचक.........................................नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास).............आज नहीं है
दिशाशूल............................... उत्तर दिशा
दोष परिहार....... गुड़ का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष.............. मंगला गौरी / वर्ण षष्ठी
अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष......................... कल्की जयंती
काल विशेष........... .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष.................................. नहीं है
पर्व विशेष................................... नहीं है
खगोलीय....अश्लेषायां गुरु. रात्रि. 3.12* पर
खगोलीय................ सूर्य नक्षत्र मघा (जारी)
नक्षत्र वाहन................... चातक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)........…........................ नहीं है
पंचक......................................... नहीं है
सर्वा.सि.योग................................ नहीं है
पंचक..........................................नहीं है
सर्वा.सि.योग............................... . नहीं है
अमृत सि.योग................................नहीं है
सिद्ध रवियोग....................संपूर्ण (अहोरात्र)
________________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक............................ 19.08.2026
तिथि............ श्रावण शुक्ला सप्तमी बुधवार
व्रत विशेष.......................... .शील सप्तमी
अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष...... .तुलसी जयंती / शील सप्तमी
काल विशेष........... .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष.............. विश्व फोटोग्राफी दिवस
दिन विशेष..................विश्व मानवीय दिवस
दिन विशेष...संस्कृत सप्ताह (19 से 25 तक)
खगोलीय................. सूर्य नक्षत्र मघा(जारी)
नक्षत्र वाहन................... चातक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)...........रात्रि. 7.20 से रात्रि पर्यंत
पंचक........................................ .नहीं है
सर्वा.सि.योग............................... .नहीं है
पंचक........................................ नहीं है
सर्वा.सि.योग................................ नहीं है
अमृत सि.योग.............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग................... प्रातः 6.47 तक
_________________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
✴️🌄आज दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
चंचल..............प्रातः 9.21 से 10.58 तक
लाभ..............पूर्वा. 10.58 से 12.35 तक
अमृत.............अपरा. 12.35 से 2.12 तक
शुभ.................अपरा. 3.49 से 5.26 तक
_________________________________
✴️🌄आज रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
लाभ................ .रात्रि. 8.26 से 9.49 तक
शुभ........रात्रि. 11.12 से 12.35 AM तक
अमृत. .रात्रि.12.35 AM से 1.58 AM तक
चंचल.... रात्रि. 1.58 AM से 3.22 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______________ु__________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे....
________________________________
समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर
_________________________________
11.21 AM तक........स्वाति.....1......रू
05.47 PM तक........स्वाति.....2.......रे
12.15 AM तक........स्वाति.....3......रो
उपरांत रात्रि तक........स्वाति.....4......ता
_______राशि तुला - पाया रजत्_________
_________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
मान्यता है कि इस एक श्री यंत्र की स्थापना से
घर में बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा जिस पर होती है उसे जीवन में कभी धन दौलत की कमी नहीं होती। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति हेतु इस यंत्र की पूजा बहुत फलदायी मानी गई है।
श्री यंत्र - हिंदू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए लोग मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यदि आप चाहते हैं कि लक्ष्मी माता का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे तो घर में श्रीयंत्र की स्थापना और इसकी पूजा बहुत लाभकारी मानी गई है। मान्यता है कि श्रीयंत्र की विधि विधान से पूजा करने पर जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि और सौभाग्य बना रहता है। लेकिन श्रीयंत्र की पूजा में कुछ खास नियमों का ध्यान रखना भी बेहद आवश्यक होता है अन्यथा उचित फल की प्राप्ति नहीं हो पाती। तो आइए जानते हैं श्रीयंत्र के पूजा के नियम...
श्री यंत्र के लाभ, अपार धन प्राप्ति के उपाय
मान्यता- इस एक यंत्र की स्थापना से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, छप्पर फाड़कर मिलती है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर यंत्र की आकृति, उस पर अंकित चिन्हों और अंकों का विशेष महत्व होता है। इसलिए यंत्र लेते समय इस बात की पुष्टि कर लें कि वो सही तरीके से बना है या नहीं, क्योंकि गलत तरीके से बनी यंत्र की पूजा से कोई फल नहीं मिलता।
यदि आप घर में श्रीयंत्र की स्थापना कर रहे हैं तो इसे भी अपने घर के पूजा स्थल में स्थापित करें और नियम से रोजाना अन्य देवी-देवताओं के साथ इस यंत्र की पूजा करें। खासतौर पर शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता के साथ श्रीयंत्र की पूजा जरूर करें।
श्रीयंत्र की पूजा के साथ नियमित रूप से 'श्री महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का 108 बार जाप करने से मां लक्ष्मी की खास कृपा प्राप्त होती है और जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
कैसे करें श्रीयंत्र की स्थापना-
श्रीयंत्र को स्थापित करने के लिए किसी ज्योतिषी या विद्वान से शुभ मुहूर्त की जानकारी ले लें। इसके बाद उस मुहूर्त वाले दिन सुबह जल्दी स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात यंत्र को गंगाजल और पंचामृत से शुद्ध कर लें। फिर ईशान कोण में एक लाल कपड़े के ऊपर इस यंत्र को स्थापित करें। खासतौर पर इस बात का ख्याल रखें कि श्रीयंत्र की स्थापना के समय आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आज आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहाँ आप सबके ध्यान का केन्द्र होंगे। आपकी थकी और उदास ज़िन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीक़े से करें, दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आप अपने जीवन को चिर-स्थायी न मानें और जीवन के प्रति सजगता को अपनाएँ। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है- इसलिए आँखें खोलकर रखिए और अपने चारों तरफ़ हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। कोई पौधा लगाएँ। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। ख़राब मिज़ाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपके पास प्रचुर मात्रा में ऊर्जा होगी- लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा। कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और अहसान-फ़रामोशी इसे तार-तार कर देती है। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। दोस्तों के साथ कुछ करते वक़्त अपने हितों को अनदेखा न करें - हो सकता है कि वे आपकी ज़रूरतों को ज़्यादा गंभीरता से न लें। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। ट्रेड शो और सेमिनार आदि में भागीदारी आपके व्यावसायिक सम्पर्कों में सुधार लाएगी। इस राशि के जातक खाली वक्त में आज किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाक़ई स्वर्ग में बनाया जाता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज दोस्तों के साथ शाम सुखद रहेगी लेकिन ज़्यादा खाने और मदिरापान से बचें। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार को महसूस कर सकते हैं।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। अपनी महत्वाकांक्षाओं को ऐसे बड़ों के साथ बांटें, जो आपकी सहायता कर सकते हैं। मित्रों के साथ अभद्र व्यवहार न करें। अगर आप सही लोगों से संपर्क और लेन-देन करेंगे, तो आप अपने करियर में तरक़्क़ी कर सकते हैं। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। संभव है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आप अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। आज आपकी मुस्कान बेमानी है क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार क़िस्से लेकर आ सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज हृदय-रोगियों के लिए कॉफ़ी छोड़ने का सही समय है। अब इसका ज़रा भी इस्तेमाल दिल पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए नहीं तो आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से आज घाटा होने की संभावना है। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे आपको परेशानी होगी। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से आपका अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच की। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा और आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज़्यादा मिठास है।
______________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_____________________________
47 shares