Lakshmi
575 views • 1 days ago
#मेंटल_हेल्थ_मैटर्स 😐🙂↕️
मानसिक स्वास्थ्य समस्या....एक ऐसी समस्या जिस पर न तो कोई समय रहते ध्यान देता हैं....न उसके बारे में बात करना चाहता है....यहां तक कि परिवार के लोग भी व्यवहार में बदलाव नोटिस करने के बावजूद इग्नोर कर देते हैं....कुछ अलग लगे तो कृपया ध्यान दें क्योंकि जब कोई असमय चला जाता है तो बहुत तकलीफ होती हैं 🥹🥹
जहां परिवारजनों के मोरल सपोर्ट की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है....हम वहीं पर सामने वाले को अकेला छोड़ देते हैं। कई बार हम बीमारी को पेशेंट के जिद्द, अक्खड़पन, बदतमीजी और बहुत सारी बातों से जोड़कर देखने लगते हैं और ये सोचना ही नहीं चाहते कि हो सकता है....कोई परेशानी हो....किसी तरह का तनाव हो....कहीं किसी बात पर दिमाग अटक गया हो....जहां से निकलना मुश्किल हो रहा हो....लोग क्यों बात नहीं करते....क्यों थोड़ा अंदर झांकने का प्रयास नहीं करते 🥹🥹
एक लड़की जो स्वयं मनोचिकित्सक थी....उसके पिता भी मनोचिकित्सक ही हैं....फिर भी किसी को समझ में नहीं आया होगा समय रहते या कई बार समस्या इतनी ज्यादा गंभीर होती है कि कोई इलाज ही संभव नहीं होता होगा....कोई चाहकर भी कुछ भी नहीं कर पाता होगा....पेशेंट के दिमाग से सुसाइडल थॉट्स बाहर ही नहीं निकलते होंगे 😐😐
मन बहुत विचलित हो रहा है....जिस लड़की ने बहुत से लोगों को तलाक के बाद होने वाले मानसिक तनाव से उबरने में मदद की होगी वो खुद ही तलाक से उबर नहीं पाई.....तलाक के वजह से ही उसकी खुद की जिंदगी खत्म हो गई। जब किसी व्यक्ति से इतना ज्यादा लगाव हो कि हम अलग होना बर्दाश्त ही न कर पाएं तो थोड़ी एडजस्टमेंट कर लेनी चाहिए....जो हुआ ठीक नहीं हुआ....ऐसे नहीं जाना था 😐😐
#Gurgaon #Psychiatrist #mentalhealth #mentalhealthawareness #mentalhealthmatters #nonfollowers #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #🌙 गुड नाईट
21 likes
5 comments • 9 shares