Newsgenix
521 views • 16 hours ago
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #❤️फेवरेट फिल्मी जोड़ी👩❤️👨 आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसमें शबाना आजमी, सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल्स में हैं। ये पार्टिशन डे यानी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही जबरदस्त बज बना दिया था। इन झलकियों से साफ हो गया था कि फिल्म मुश्किल हालात में इंसान के हौसले और जिंदा रहने की जंग की बड़ी कहानी दिखाने वाली है। अब लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने 'बंटवारा 1947' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो भारत के बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की एक भावुक झलक दिखाता है। #Newsgenix
14 likes
18 shares