Top News.in
1K views • 1 months ago
#📢अयोध्या दौरे पर आज जाएंगे CM योगी राम मंदिर में दान के कथित गबन को लेकर विवादों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या जा रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ का आज शुक्रवार को अयोध्या में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना प्रस्तावित है. आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री की यात्रा में श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिष्ठा महोत्सव, महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मदिन का कार्यक्रम, रामायण वैक्स संग्रहालय का उद्घाटन और अयोध्या नगर निगम द्वारा विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करना शामिल है. सीएम अयोध्या राम मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे. लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि अयोध्या में सीएम के कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय शामिल नहीं होंगे. चढ़ावा चोरी को लेकर मची सियासी हलचल के बीच सीएम के अयोध्या दौरे पर सबकी नजरें टिकी है. माना जा रहा है कि योगी एसआईटी जांच के बारे में जानकारी ले सकते हैं.
सीएम के कार्यक्रम में दूर रहेंगे चंपत राय
दरअसल जिला प्रशासन ने चंपत राय से सीएम के कार्यक्रम से दूरी बनाने का अनुरोध किया है. जिला प्रशासन ने CM का प्रोटोकॉल मंदिर ट्रस्ट को भेजा है. जिसमें मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से अनुरोध किया गया है कि वह इस कार्यक्रम में आने के लिए किसी व्यक्ति को नामित करें. पहले ऐसा नहीं होता था. मंदिर आने वाले प्रत्येक VIP की अगवानी खुद चंपत राय करते थे. माना जा रहा है कि चंदा चोरी के आरोपों के बीच सरकार ने चंपत राय से दूरी बना ली है. #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
11 likes
15 shares