ambala media
4K views 25 days ago
Ambala Media:" 18 जुलाई को होगा 13वां मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह 75% से अधिक अंक लाने वाले पंजाबी खत्री-अरोड़ा समाज के विद्यार्थियों का होगा सम्मान अंबाला, 8 जुलाई। राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा (रजि.), जो राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ का एक प्रकल्प है, के तत्वावधान में 13वां मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह शनिवार, 18 जुलाई 2026 को शाम 4:30 बजे श्री अरुट जी महाराज वाटिका, सेक्टर-7, अंबाला में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दसवीं और बारहवीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पंजाबी खत्री-अरोड़ा समाज के विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा बोर्ड, CBSE एवं ICSE के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों तथा बारहवीं कक्षा के आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और मेडिकल वर्ग के विद्यार्थियों सहित कुल 11 श्रेणियों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को प्रत्येक श्रेणी में ₹2,100 की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि समारोह को भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए एक कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है, जिसके संयोजक सीए आशु कक्कड़ होंगे। समिति में संदीप सचदेवा एडवोकेट, सतीश कालरा, हरीश खन्ना, हरीश मदान, डॉ. राजीव सपरा, अरुण मेहंदीरत्ता, राजीव मदान, सीए दीपक बतरा, दीपक गुलाटी, सुरेश अरोड़ा, हरदीप अलग, सुरेश सोनी, अश्विनी ढींगरा तथा संजय चोपड़ा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अपनी मार्कशीट एवं मोबाइल नंबर के साथ समिति के अधिकृत सदस्यों से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 (शनिवार) निर्धारित की गई है। संदीप सचदेवा ने कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने की यह परंपरा पिछले 12 वर्षों से लगातार जारी है। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना, उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना तथा समाज के इतिहास एवं संस्कारों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में हर वर्ष सैकड़ों मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाता है। — अंबाला मीडिया #Ambala Media
35 likes
33 shares

More like this