ANI NEWS
290 views 2 days ago
फिट इंडिया मिशन के तहत युवाओं को दिया संदेश प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मिशन के तहत पुंछ के युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में फिट इंडिया रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। फिट इंडिया रन का उद्देश्य युवाओं को नियमित व्यायाम, खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ और सक्रिय जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लेने के साथ-साथ फिट रहने का संकल्प भी लिया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ खेल संस्कृति को भी प्रोत्साहित करते हैं। #06 Aug के अपडे्टस
13 likes

More like this