Rajeev Tomar
498 views • 7 hours ago
*जनपद मेरठ ।।*
*भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बड़ी चेतावनी: मांगों का समाधान न होने पर 13 जुलाई को मेरठ ADG ऑफिस पर होगी महापंचायत*
*मेरठ/बहसुमा ।* भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के दिशानिर्देश पर संगठन के मेरठ जिलाध्यक्ष इन्तजार देशवाल चौधरी ने आज 'बहसुमा कोतवाल रविन्दर ' मोड खुर्द सदर पुर मे संगठन के युवा जिला महासचिव के आवास पर पंहुचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी पंचायत के संबंध में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री और एडीजी (ADG) के नाम एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने के बाद जिलाध्यक्ष इन्तजार देशवाल ने शासन-प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए साफ कर दिया कि यदि 12 जुलाई तक किसानों की मांगें पूरी नहीं की गईं, तो संगठन 13 जुलाई को मेरठ ADG ऑफिस पर महापंचायत करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद स्थिति बिगड़ती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरठ शासन-प्रशासन और सरकार की होगी। भाकियू (तोमर) ने अपने ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज और ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर निम्नलिखित मांगें उठाई हैं: प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज और रवि गौतम के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में एसएसपी मेरठ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। मारपीट करने वाले दोषियों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में संबंधित धाराओं और एससी (SC) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। ललिता गौतम हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए यह मामला तत्काल सीबीसीआईडी (CBCID) के हवाले किया जाए ललिता गौतम हत्याकांड का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। इस आंदोलन और प्रदर्शन के दौरान यदि किसी भी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी पर पुलिस केस दर्ज हुआ है, तो उसे तुरंत निरस्त किया जाए। पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से उचित आर्थिक मुआवजा और मदद दी जाए भविष्य में किसी भी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा अनावश्यक बल प्रयोग न करने के सख्त और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं पूरे प्रकरण में अब तक हुई कार्रवाई और जांच की प्रगति रिपोर्ट को सार्वजनिक रूप से पारदर्शी ढंग से जनता के सामने प्रस्तुत किया जाए। संगठन ने स्पष्ट किया है कि 12 जुलाई तक ठोस कार्रवाई न होने पर 13 जुलाई को मेरठ में होने वाला आंदोलन बेहद बड़े स्तर पर किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप मण्डल उपाध्यक्ष अमरपाल कलीम प्रधान जिला सचिव मोनू जिला सलाहकार कृष्ण प्रधान जी खालिद चौधरी इरफान चौधरी मनोज चौधरी विनय मलिक आदि मौजूद रहे।।
#भारतीय किसान यूनियन तोमर #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #ताजा खबरें #ताजा खबरें
11 likes
14 shares