sn vyas
529 views 21 days ago
#🙏🏼 🌷श्री राम लक्ष्मण सीता हनुमानजी🌷🙏🏼 #🙏🌺ॐ रामदूताय नमः🌺🙏 🙏 जय श्री राम🙏 🙏🌺 जय हनुमानजी 🌺🙏 जय बालाजी महाराज #🌼🙏जय वीर हनुमानजी 💐शुभ मंगलवार 🌼श्री हनुमान चालीसा 🌼 #श्री हनुमानजी ।। श्रीहनुमानजी का त्रिकाल स्मरण ।। प्रातः स्मरामि हनुमन्तमनन्तवीर्यं श्रीरामचन्द्रचरणाम्बुजचञ्चरीकम्। लङ्कापुरीदहननन्दितदेववृन्दं सर्वार्थसिद्धिसदनं प्रथितप्रभावम्।।१।। जो श्रीरामचन्द्रजी के चरण-कमलों के भ्रमर हैं, जिन्होंने लंकापुरी को दग्ध करके देवगण को आनन्द प्रदान किया है, जो सम्पूर्ण अर्थ-सिद्धियों के आगार और लोकविश्रुत प्रभावशाली हैं, उन अनन्त पराक्रमशाली हनुमानजी का मैं प्रातःकाल स्मरण करता हूँ। माध्यं नमामि वृजिनार्णवतारणैकाधारं शरण्यमुदितानुपमप्रभावम्। सीताऽऽधिसिन्धुपरिशोषणकर्मदक्षं वन्दारुकल्पतरुमव्ययमाञ्जनेयम्।।२।। जो भवसागर से उद्धार करने के एकमात्र साधन और शरणागत के पालक हैं, जिनका अनुपम प्रभाव लोकविख्यात है, जो सीताजी की मानसिक पीड़ारूपी सिन्धु के शोषण-कार्य में परम प्रवीण और वन्दना करनेवालों के लिये कल्पवृक्ष हैं, उन अविनाशी अञ्जनानन्दन हनुमानजी को मैं मध्याह्नकाल में प्रणाम करता हूँ। सायं भजामि शरणोपसृताखिलार्ति- पुञ्जप्रशानविधौ प्रथिप्रतापम्। अक्षान्तकं सकलराक्षसवंशधूम- केतुं प्रमोदितविदेहसुतं दयालुम्।।३।। शरणागतों के सम्पूर्ण दुःखसमूह का विनाश करने में जिनका प्रताप लोक-प्रसिद्ध है, जो अक्षकुमार का वध करनेवाले और समस्त राक्षसवंश के लिये धूमकेतु (अग्नि अथवा केतु ग्रह के तुल्य संहारक) हैं एवं जिन्होंने विदेहनन्दिनी सीताजी को आनन्द प्रदान किया है, उन दयालु हनुमानजी का मैं सायंकाल भजन करता हूँ। ।। जय बजरंगबली हनुमान ।।
12 likes
15 shares

More like this