Newsgenix
1K views • 5 hours ago
#🏏 श्रेयस अय्यर #🔥 टीम इंडिया 🇮🇳 #🏏 क्रिकेट अपडेट 🏆 #🏏इंग्लैंड ने 4 विकेट से मैच जीता🔥 #🏏4th T20 इंग्लैंड vs इंडिया🔥 प्रभसिमरन सिंह को एक बार फिर टीम इंडिया में मौका मिला है और इस बार उनका लक्ष्य डेब्यू करना है. जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुने गए इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि वह बिना डेब्यू किए वापस नहीं लौटना चाहते.
प्रभसिमरन ने पीटीआई से कहा ,‘‘ आप जब जीवन में लक्ष्य को हासिल करते हैं तो अच्छा लगता ही है । एशियाई खेलों का अनुभव अच्छा था लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला था । मैं इसलिये यह नहीं बता सकता कि भारत के लिये पदार्पण करने पर कैसा लगता है ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ अब जिम्बॉब्वे दौरे से मैं खेले बिना लौटना नहीं चाहता । मैने हमेशा से देश के लिये खेलने के बारे में सोचा है और मुझे टीम में बने रहना है । अगर मुझे मौका मिला तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा ताकि टीम से बाहर नहीं होना पड़े ।’’
#PrabhsimranSingh #TeamIndia #cricket
15 likes
15 shares