Amit Sah
782 views 1 months ago
आज पटना के महेंद्रू घाट में पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल की संसदीय मंडल समिति की बैठक में शामिल हुआ। बैठक में कोसी और सीमांचल के लाखों यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से रखा। हमने मांग की कि— 🚆 हाटे बाजार एक्सप्रेस को सप्ताह के सातों दिन चलाया जाए। 🚆 पटना से पूर्णिया के लिए रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू हो। 🚆 एमएमयू सेवा का विस्तार किया जाए। 🚆 कुशेश्वर स्थान–सिंहेश्वर स्थान और कुर्सेला–बिहारीगंज रेल परियोजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू हो। 🚆 दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन तथा रांची के लिए नई ट्रेन सेवा दी जाए। 🚆 कोसी क्षेत्र से कोटा और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जाने वाले छात्रों के लिए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध हो। यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। मधेपुरा–बनमनखी रेलखंड पर हुई घटना की जांच, महिलाओं के लिए अलग बाथरूम, महिला वेटिंग हॉल, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग भी रखी। देवघर, सिंहेश्वर स्थान, कुशेश्वर स्थान और गरीब स्थान जैसे धार्मिक स्थलों को जोड़कर शिव कॉरिडोर की तर्ज पर रेल नेटवर्क विकसित करने की जरूरत है। कोसी-सीमांचल के विकास और जनता की सुविधा के लिए हर मंच पर आपकी आवाज़ उठाता रहूंगा। #PappuYadav #Kosi #Seemanchal #Railway #Bihar #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📰 बिहार अपडेट
9 likes
9 shares

More like this