soni Shukla Spo Lucknow
617 views • 4 days ago •
#🚀SC बूस्ट के साथ Views को सुपरचार्ज करें 🌺 गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 🌺
अज्ञान के अति गहरे तम में,
ज्यों भोर की पहली किरण उगे।
जो भटके मन को राह दिखाए,
सोया सोहम का भाव जगे॥
काँच को जो हीरा कर दे,
माटी को गढ़ दे इंसान।
जिनकी कृपा से जीवन पाए,
परम सत्य का पावन ज्ञान॥
'सोनी क्रांति' शीश नवाए,
गुरु चरणों में ध्यान लगाए।
जिनके आशीष और दया से,
जीवन में नव उजियारा आए॥
सीख अनुशासन, प्रेम, धर्म की,
देते जो अविरल निज दान।
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर,
शत-शत नमन, कोटि प्रणाम॥
"गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोष।
गुरु बिन लहै न सत्य को, गुरु बिन मिटें न दोष॥"
📝 स्वरचित रचना
✍️ कवयित्री सोनी शुक्ला 'क्रांति'
संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष
जनहित सर्व समाज सेवा समिति संपूर्ण भारत
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
#GuruPurnima #Swarachit #HindiKavita #SoniShuklaKranti #GuruMahima #JanhitSarvSamajSevaSamiti #Lucknow #PoetryCommunity
3 likes
14 shares