Newsgenix
986 views 4 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🎞️आज के वायरल अपडेट्स अली गोनी और जन्नत जुबैर ने 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' जीत लिया है। दोनों शो के तीसरे सीजन के विनर हैं और ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम कर ली। वैसे, सबसे ज्यादा स्टार्स तेजस्वी और अर्जुन के पास थे, बावजूद इसके अपनी मेहनत से जन्नत और अली ने ये कर दिखाया। एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के बाद, यह जोड़ी रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में विनर बनी। भारती सिंह के होस्ट किए गए और सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी द्वारा जज किए गए इस सीजन में कुकिंग और कॉमेडी का मेल देखने को मिला। कंटेस्टेंट्स ने मुश्किल रेसिपीज, समय-सीमा वाले टास्क और मजेदार कॉम्पिटिशन का सामना किया। पूरे सीजन के दौरान कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी ने अपनी कॉमेडी से मनोरंजन का तड़का लगाया। #Newsgenix
8 likes
14 shares

More like this