ANI NEWS
334 views 22 days ago
पुंछ में बाढ़ के हालात का डिप्टी सीएम ने लिया जायजा जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने पुंछ जिले में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावित क्षेत्रों के हालात, राहत एवं बचाव कार्यों और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री और जरूरी सुविधाएं समय पर पहुंचाई जाएं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बहाव और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से नदी-नालों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। #24 July के अपडेट्स
13 likes

More like this