Govind Maurya
564 views • 6 days ago
श्रद्धालु की सड़क दुर्घटना में हुई मौत #🎤 सुल्तानपुर लोकल न्यूज़ सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर में दर्शन करने गए श्रद्धालु की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, हादसे में एक युवक घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।गोसाईगंज थाने के खटवर निवासी चंद्रभूषण वर्मा (45) पुत्र राम उजागिर हर मंगलवार बरौंसा मंडा स्थित हनुमान मंदिर पर दर्शन करने आते थे। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह मंदिर के पास बरौंसा-बेलहरी मार्ग पर पैदल जा रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
9 likes
9 shares