#मेरा प्रयास सच दिखाने का
भूमि_आवंटन_और 12% आरक्षण की मांग को लेकर 11 जून से धरने की चेतावनी, SDM को ज्ञापन सौंपा,,,
रूपवास (भरतपुर)। लवकुश छात्रावास, खेल मैदान और अंबेडकर पार्क के लिए भूमि आवंटन की पत्रावली पर कार्रवाई न होने और 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर लवकुश कुशवाह विकास समिति व जाटव समाज ने 11 जून से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष वीर बहादुर के नेतृत्व में समिति और समाज के प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि लवकुश छात्रावास, खेल मैदान और अंबेडकर पार्क के लिए पिछले 10 वर्षों से चेंकोरा ग्राम पंचायत के भिड्यानी गांव में भूमि आवंटन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग पर भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।
समिति ने चेतावनी दी कि यदि 5 दिनों के भीतर भूमि आवंटन की फाइल और 12 प्रतिशत आरक्षण पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो 11 जून 2026 को SDM कार्यालय रूपवास के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरने के दौरान आगे के आंदोलन पर चर्चा कर चक्काजाम और रेलवे ट्रैक जाम की घोषणा भी की जा सकती है।
प्रतिनिधियों ने कहा कि आंदोलन के उग्र रूप लेने पर इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर वीर बहादुर, रामस्वरूप, रमेश, धर्म सिंह, पूरन सिंह, ओम प्रकाश, जवाहर सिंह, हरि सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।


