एस्ट्रो पं.रामपाल भट्ट
1K views • 3 months ago
#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯वास्तु दोष उपाय #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय #🔯आज का राशिफल☀️
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-13.05.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ बुधवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
________________________________
✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️
जन्मकुंडली, मुहूर्त, कुंडली मिलान, राशि रत्न
वास्तुदोष संबंधी प्रामाणिक जानकारी परामर्श
प्रभावी समाधान सेवा आपके वाट्स एप्प पर
संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464.
_______________________________
____________आज विशेष___________
कुछ सिद्ध वास्तु नियम जो हो सकते हैं घर में
सुख शांति और संपन्नता में सहायक
_________________________________
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक.....................13.05.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्............................... 2083
शक संवत्.................................. 1948
संवत्सर..................................... श्री रौद्र
अयन.......................................... उत्तर
गोल.......................................... ..उत्तर
ऋतु.......................................... . ग्रीष्म
मास......................................... प्र.ज्येष्ठ
पक्ष............................................ कृष्ण
तिथि..एकादशी.. अपरा. 1.30 तक / द्वादशी
वार.......................................... बुधवार नक्षत्र...उ.भाद्रपद. रात्रि.12.18* तक / रेवती
चंद्र राशि................. मीन. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग..........विष्कुंभ. रात्रि. 8.54 तक / प्रीति
करण..................बालव. अपरा. 1.30 तक
करण... कौलव. रात्रि. 12.30* तक / तैत्तिल _________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 05.48.09 पर
सूर्यास्त....................सायं. 07.06.53 पर
दिनमान-घं.मि.से....................13.17.54
रात्रिमान-घं.मि.से. .................. 10.41.33
चंद्रास्त..................... 03.32.41 PM पर
चंद्रोदय.....................03.32.09 AM पर
राहुकाल...अप.12.28 से 2.08 तक(अशुभ)
यमघंट......प्रातः 7.29 से 9.08(शुभे त्याज्य)
गुलिक..पूर्वा. 10.48 से 12.28(शुभे त्याज्य)
अभिजित....मध्या.12.01 से 12.55(अशुभ)
पंचक....................................... जारी है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)...................आज है
दिशाशूल............................... उत्तर दिशा
दोष परिहार...... तिल का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
________________________________
व्रत विशेष................ अपरा एकादशी (सर्वे)
अन्य व्रत..................................... नहीं है
पर्व विशेष.................................... नहीं है
दिन विशेष................. विश्व काॅकटेल दिवस
खगोलीय.... कृतिकायां बुध. पूर्वा. 11.45 पर
विष्टि(भद्रा).................................. नहीं है
पंचक........................................ जारी है सर्वा.सि.योग............................... नहीं है
अमृत सि.योग............................... नहीं है
सिद्ध रवियोग............................... .नहीं है
_______________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
________________________________
दिनांक.............................14.05.2026
तिथि............ प्र.ज्येष्ठ कृष्णा द्वादशी गुरुवार
व्रत विशेष....................................प्रदोष
अन्य व्रत.................................... नहीं है
पर्व विशेष....................................नहीं है
दिन विशेष........ विश्व डायलन थामस दिवस
खगोलीय....... वृषभे बुध. रात्रि. 12.32* पर
खगोलीय........ पुनर्वसौ गुरु. प्रातः 6.35 पर
खगोलीय......मिथुने शुक्र,. प्रातः 10.53 तक
विष्टि(भद्रा)...................................नहीं है
पंचक..................रात्रि. 10.34 पर समाप्त सर्वा.सि.योग....... उदयात् रात्रि. 10.34 तक
अमृत सि.योग...............................नहीं है
सिद्ध रवियोग................................नहीं है
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️. अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है...
_________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
_________________________________
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
________________________________
💥🌄🌞🌞🕉️🌞 🌞🌄💥
✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️
________________________________
लग्न / ग्रह - राशि - अंश - कला - विकला
________________________________
लग्न ........... मेष 27°32' कृत्तिका 1 अ
सूर्य .............. मेष 28°3' कृत्तिका 1 अ
चन्द्र ........ मीन 5°56' उत्तरभाद्रपद 1 दू
बुध ^ ..............मेष 26°9' भरणी 4 लो
शुक्र ........वृषभ 28°34' मृगशीर्षा 2 वो
मंगल ..............मेष 1°19' अश्विनी 1 चु
बृहस्पति . मिथुन 26°31' पुनर्वसु 2 कुम्भ
राहु............ कुंभ 11°2' शतभिषा 2 सा
केतु * .................सिंह 11°2' मघा 4 मे
________________________________
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
लाभ................प्रातः 5.49 से 7.29 तक
अमृत...............प्रातः 7.29 से 9.08 तक
शुभ.............पूर्वा. 10.48 से 12.28 तक
चंचल.............अपरा. 3.47 से 5.27 तक
लाभ................सायं. 5.27 से 7.07 तक
_________________________________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
शुभ.................रात्रि. 8.27 से 9.47 तक
अमृत.............रात्रि. 9.47 से 11.07 तक
चंचल.....रात्रि. 11.07 से 12.28 AM तक
लाभ....रात्रि. 3.08 AM से 4.28 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर....
________________________________
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
_______________________________
07.06 AM तक--उ.भाद्रपद----1-------दू
12.52 PM तक--उ.भाद्रपद----2-------थ
06.36 PM तक--उ.भाद्रपद----3-------झ
12.18 AM तक--उ.भाद्रपद----4-------ञ
________राशि मीन - पाया लौह______
_______________________________
उपरांत रात्रि तक--------रेवती ----1-------दे
_______राशि मीन - पाया स्वर्ण________
_______________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
कुछ सिद्ध वास्तु नियम जो हो सकते हैं घर में
सुख शांति और संपन्नता में सहायक
वास्तु के इन नियमों रखें ध्यान सौभाग्य हमेशा देगा साथ आयेगी सुख शांति समृद्धि...
हर व्यक्ति के जीवन में कभी खुशियां आती हैं तो कभी गम आता है। लेकिन हर किसी की चाहत होती हैं कि उसके जीवन में खुशियां ही खुशियां आती रहें। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद उसके अनुरूप फल नहीं मिलता है। अधिकतर लोग इसी कारण परेशान रहते हैं कि आखिर इतनी मेहनत करने के बाद भी धन लाभ या फिर सफलता क्यों नहीं मिल रही हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कई बार व्यक्ति की तरक्की उसके घर के वास्तु दोष के कारण भी बाधित होती है। जानिए वास्तु के मुताबिक किन नियमों का पालन करने से घर की दरिद्रता दूर होने के साथ हर काम में सफलता मिलेगा।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में दर्पण और ड्रेसिंग टेबल कभी नहीं लगाना चाहिए। इससे गृहणी के साथ-साथ घर में रह लोगों का चित्त हमेशा अशांत रहता है। घर में वास्तु दोष हो जाने के कारण कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है। इसके अलावा तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है।
खिड़की लगाते समय ध्यान रखें ये बात
घर में लगा दरवाजा जिस तरह वास्तु को ठीक करने में मदद करता है। इसी तरह खिड़कियां भी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इसलिए घर में खिड़की या फिर दरवाजे लगवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनकी संख्या विषम कभी नहीं होनी चाहिए। हमेशा सम यानी 2, 4, 6, 8, की संख्या में होनी चाहिए। क्योंकि विषम संख्या होने पर वहां रहने वाले लोगों के बीच मनमुटाव बना रहता है। इसके साथ ही बनते-बनते कार्य भी बिगड़ने लगते हैं।
सीढ़ियों संबंधी वास्तु नियम
घर में सीढ़ियां बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनकी संख्या 10 या फिर 20 नहीं होना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसके साथ ही सीढ़ी के नीचे बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।
बेडरूम संबंधी वास्तु नियम
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में हमेशा ताजे फूल रखना चाहिए जो कि सम संख्या में होना चाहिए। इसके साथ ही आर्टिफिशियल फूल रखने से बचना चाहिए। इससे जातक के प्रगति पर बुरा असर पड़ता है और पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात पर मतभेद होता रहता है।
ये वास्तु नियम भी रखें याद
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में कभी भी जूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। घर के पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। इस दिशा को हमेशा साफ-,सुथरा रखना चाहिए। माना जाता है कि घर में गंदगी होने से दरिद्रता का वास होता है, जिससे सुख-समृद्धि रुक जाती है।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी- लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, संभव है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत है। आज किसी सहकर्मी के साथ आप शाम का वक्त बिता सकते हैं हालांकि अंत में आपको महसूस होगा कि आपने उनके साथ समय बर्बाद किया है और कुछ नहीं।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। सोशल मीडिआ पर अपने प्रिय के पिछले 2-3 संदेश देखिए, आपको एक ख़ूबसूरत ताज्जुब का एहसास होगा। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़रीदारी मज़ेदार रहेगी। इससे आप दोनों के बीच की समझ में भी इज़ाफ़ा होगा। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। एक अहम प्रोजेक्ट- जिसपर आप काफ़ी अरसे से काम कर रहे थे- टल हो सकता है। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपका मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है। सकारात्मक सोच और हालात के उजले पहलू को देखना आपको इससे बचा सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। परिवार में नए सदस्य के आने की ख़बर आपको रोमांचित कर देगी। समारोह आयोजित कर इस ख़ुशी को सबके साथ बाटें। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे ज़िन्दगी में नए रोमांच का अनुभव करेंगे। आज के दिन क़िस्मत आपका साथ देगी और आपको लाभ होगा, क्योंकि आप सही समय पर सही जगह उपस्थित होंगे। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज अपने ऊँचे आत्मविश्वास का सही उपयोग करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में क़ामयाब रहेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। करिअर से जुड़े फ़ैसले ख़ुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीज़ों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। नवजात शिशु की ख़राब तबीयत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि ज़रा-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। दिन अच्छा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खूबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। कुछ लोग सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन ज़्यादातर झगड़ों के इर्द-गिर्द ही घूमता है, लेकिन आज आपके लिए सब कुछ शान्त रहने वाला है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की ज़रूरतों पर भी ध्यान दें। बच्चों के बिना घर आत्मा के बिना शरीर की तरह है, फिर चाहे वह कितना भी ख़ूबसूरत क्यों न हो। बच्चे घर में उत्साह और ख़ुशीयों की सौगात लाते हैं। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों का नेतृत्व करें, क्योंकि आपकी निष्ठा आगे बढ़ने में मददगार सिद्ध होगी। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। आप महसूस कर सकते हैं कि जीवनसाथी का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देता है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें- कुछ वक़्त अपने दोस्तों के साथ गुज़ारें- क्योंकि यह आपके लिए काफ़ी अच्छा साबित होगा। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं - कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मज़ा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज एक ख़ुशनुमा ज़िन्दगी के लिए अपना ज़िद्दी और अड़ियल रवैया दरकिनार करें, क्योंकि इससे सिर्फ़ समय की बर्बादी ही होती है। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।
___________________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️
☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज)
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
______________________________
27 likes
20 shares