Ajay Sharma
489 views • 8 days ago •
#💐सरदार उधम सिंह का शहीदी दिवस💐
31 जुलाई
आज का इतिहास
महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह बलिदान दिवस
भारत माता के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी शहीद सरदार उधम सिंह जी को उनके बलिदान दिवस पर भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि।
13 अप्रैल 1919
जलियांवाला बाग नरसंहार ने उनके अंतर्मन में ऐसा ज्वलंत संकल्प प्रज्वलित किया कि उन्होंने निर्दोष भारतीयों के रन्क्त का प्रतिशोध लेने का आजीवन प्रण लिया।
13 मार्च 1940
लंदन के केंक्सटन हॉल में उन्होंने पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ'वायर को गोली मारकर जलियांवाला बाग के अमर शहीदों के प्रति अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण की।
31 जुलाई 1940
ब्रिटिश शासन ने उन्हें मूत्युदंड दिया और लंदन की पेंटनविल जेल में वे हँसते-हँसते मातृभूमि के चरणों में अपना सर्वस्व अर्पित कर अमर हो गए।
जीवन परिचय :-
जन्मः 26 दिसंबर 1899, सुनाम, पंजाब पिता का नामः सरदार टेहना सिंह माता का नामः नारायण देवी
बलिदानः 31 जुलाई 1940, लंदन (पेंटनविल जेल)
उनका अमर बलिदान भारतीय स्वाभिमान, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का ऐसा उज्ज्वल अध्याय है, जो युगों-युगों तक प्रत्येक देशभक्त को मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
अमर शहीद सरदार उधम सिंह जी को भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि।🙏🙏
11 likes
15 shares