JGE News
500 views 8 hours ago
प्रयागराज: कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने की योजनाओं की समीक्षा, किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश प्रयागराज - कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन के गंगा सभागार में कृषि, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन और सिंचाई सहित संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों के हित में संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कुलजीत सिंह ने कृषि विभाग को शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग से जनपद में संचालित कोल्ड स्टोरेज की वर्तमान स्थिति का पीडब्ल्यूडी के समन्वय से सत्यापन कराने तथा ओवरलोडिंग की समस्या रोकने को कहा। मंडी से निकलने वाले सब्जियों के हरे अवशेष को गौशालाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों से किसानों के लिए कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र किसानों को केसीसी ऋण का लाभ दिलाने को कहा। बैठक में बताया गया कि किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और आय बढ़ाने में सहायता देने के उद्देश्य से कृषक समृद्धि योजना के तहत 11 लाख रुपये तक का ऋण 3 से 4 प्रतिशत की न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है, जिसे जल्द लागू किए जाने की बात कही गई। सदस्य ने कृषि, पशुपालन, सिंचाई, नलकूप, मत्स्य पालन और उद्यान विभाग की योजनाओं का किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण करते हुए विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। बैठक में उप निदेशक कृषि, कृषि रक्षा अधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी सहित मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। #Prayagraj #Farmers #Agriculture #UttarPradesh #Kisan #prayagraj #news
5 shares

More like this