sn vyas
961 views 11 days ago
#श्री शैल मल्लिकार्जुन #🕉 ओम नमः शिवाय 🔱 #🔱बम बम भोले🙏 #🔱हर हर महादेव . *🥀 श्री मल्लिकार्जुन जी 🥀* *श्रीशैलशृङ्गे विबुधातिसङ्गे तुलाद्रितुङ्गेऽपि मुदा वसन्तम् ।* *तमर्जुनं मल्लिकपूर्वमेकं नमामि संसारसमुद्रसेतुम् ॥* > 'जो ऊँचाई के आदर्शभूत पर्वतों से भी बढ़कर ऊँचे श्रीशैल के शिखर पर, जहाँ देवताओं का अत्यधिक समागम होता रहता है, प्रसन्नतापूर्वक निवास करते हैं तथा जो संसाररूपी सागर को पार कराने के लिये सेतु हैं, उन एकमात्र प्रभु श्रीमल्लिकार्जुनजी को मैं नमस्कार करता हूँ।' * भगवान् शिव का यह द्वितीय ज्योतिर्लिंग - श्रीमल्लिकार्जुन दक्षिण भारत के आन्ध्रप्रदेश में कुरनूल जिले के अन्तर्गत कृष्णा नदी के तट पर अवस्थित श्रीशैल पर्वत पर स्थित है। महाभारत के अनुसार श्रीशैल पर जाकर श्रीमल्लिकार्जुनजी का पूजन करने से अश्वमेध-यज्ञ का फल प्राप्त होता है। *शिवपुराण की शतरुद्रसंहिता* में कहा गया है कि श्रीमल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन से महासुख मिलता है— *मल्लिकार्जुनसंज्ञश्चावतारः शङ्करस्य वै।* *द्वितीयः श्रीगिरौ तात भक्ताभीष्टफलप्रदः ॥* *संस्तुतो लिङ्गरूपेण सुतदर्शनहेतुतः ।* *गतस्तत्र महाप्रीत्या स शिवः स्वगिरेर्मुने ॥* *ज्योतिर्लिङ्गं द्वितीयं तद्दर्शनात्पूजनान्मुने।* *महासुखकरं चान्ते मुक्तिदं नात्र संशयः ॥* (शिवपुराण शतरुद्रसंहिता ४२/१०–१२) > 'श्रीशैल पर श्रीमल्लिकार्जुन नामक द्वितीय ज्योतिर्लिंग है। ये भगवान् शिव के अवतार हैं। इनके दर्शन-पूजन से भक्तों को अभीष्ट फल मिलता है। पुत्र स्कन्द को मनाने के लिये भगवान् शिव पार्वतीजी सहित कैलास छोड़कर यहाँ पधारे और फिर लिंगरूप में यही स्थित हो गये । मुने! यह दूसरा ज्योतिर्लिंग, दर्शन-पूजन आदि से महासुख प्रदान करता है और अन्त में मोक्ष का भी प्रदाता है, इसमें कोई संशय नहीं है।' *हर हर महादेव 👏🏻* *जय जय सियाराम 🙏🏻🚩* #🪔सावन का पवित्र महीना 🙏
15 likes
8 shares

More like this