sn vyas
#🔱बम बम भोले🙏 #🪔सावन का पवित्र महीना 🙏 #😇सोमवार भक्ति स्पेशल🌟 #🔱सावन का पहला सोमवार 🕉️ #🕉 ओम नमः शिवाय 🔱
`कई वर्ष पुराना लेख है एवं प्रत्येक श्रावण/सावन से पूर्व इसे अग्रेषित करना आवश्यक है ।`
*"भगवान महाकाल भांग पीते थे , इसलिए भांग पीना शिवभक्ति है"*
`ये तर्क सुनने में आकर्षक है... किन्तु शास्त्र इस तर्क को नहीं मानते तथा विवेक भी नहीं ।`
`यदि भांग पीना ही शिवभक्ति है , तो समुद्र मंथन का "कालकूट विष" भी पीजिए ।`
`वो भी तो महाकाल ने धारण किया था ।`
*नहीं पी सकते❔*
`तो फिर सुविधा के अनुसार एक प्रतीक पकड़कर उसे धर्म का नाम देना बंद कीजिए ।`
*महाकाल ने विष "आनंद" के लिए नहीं , "लोककल्याण" के लिए पिया था ।*
*शिव का मार्ग इंद्रियों का दास बनना नहीं सिखाता , अपितु इंद्रियों पर "विजय" पाना सिखाता है ।*
*महादेव "समाधि" के देवता हैं , "मूर्छा" के नहीं । वे "जागृत चेतना" हैं , "अचेतना" नहीं ।*
*वे "आत्मसंयम" का संदेश देते हैं ।*
*यदि भांग पीने से ही शिव मिलते , तो प्रत्येक व्यसनी महायोगी होता ।*
*सच्ची शिवभक्ति है – अपने क्रोध , लोभ , अहंकार , ईर्ष्या को भस्म करना । निर्मल मन , संयम औऱ साधना ।*
`त्रिशूल दिखता है पर अर्थ नहीं समझते ।`
`जटाएं दिखती हैं पर वैराग्य नहीं दिखता ।`
`नीलकंठ दिखते हैं पर त्याग नहीं दिखता ।`
*शिव का अनुसरण करना है तो उनके "त्याग , तप , ध्यान एवं करुणा" का अनुसरण कीजिए ।*
*यही सच्ची शिवभक्ति है💐💐💐*
`ॐ नीलकंठाय नमः🙏🏻`
`चित्र में भगवान शिव विष पी रहे हैं । लोग इसे देखकर कहते हैं "महाकाल भांग पीते थे ।"`
*किन्तु क्या आपने कभी विचार किया...*
*शिव ने विष क्यों पिया❔*
*आनंद के लिए❔ व्यसन के लिए❓ नहीं ।*
*लोककल्याण के लिए –* `समुद्र मंथन से निकला कालकूट विष सम्पूर्ण सृष्टि को भस्म कर सकता था ।`
`देवता भयभीत हो गए । असुर भयग्रस्त हो गए । तब महाकाल आगे आए । एवं सम्पूर्ण विष को अपने कंठ में रोक लिया ।`
*अपने लिए नहीं , समस्त जगत के कल्याण के लिए । इसीलिए तो वे "नीलकंठ" कहलाए ।*
*यही शिव हैं – जो विष भी पी लें , किन्तु जगत को अमृत दें ।*
`शिवभक्ति का अर्थ नकल करना नहीं है , अपितु शिवभक्ति का अर्थ है उनके जैसा "त्याग" करना ।`
*अपने अहंकार का विष पियो ।*
*अपने क्रोध का विष पियो ।*
*अपने लोभ का विष पियो ।*
*औऱ जगत को करुणा का अमृत दो ।*
*तदोपरांत आप सच्चे शिवभक्त कहलाओगे ।*
`शुभ सोमवार 🌼 महादेव की कृपा आप समस्त पर बनी रहे ।`
`ॐ नमः शिवाय🌼`
`हर हर महादेव🚩`
`#आदिअनादि_अनंतशिवहर`
`#ॐ_नीलकंठाय_नमः`
`#शुभ_सोमवार`
`#समुद्र_मंथन`
`#कालकूट`
`#त्याग`
`#शिवभक्ति`
`#सावन`
`#व्यसनमुक्ति`
`#सनातन_ज्ञान`
`#ॐनमःशिवाय`
`© सर्वाधिकार सुरक्षित । आदिअनादि अनंतशिवहर चैनल 🚩`