sn vyas
741 views 12 hours ago
#🔱बम बम भोले🙏 #🪔सावन का पवित्र महीना 🙏 #😇सोमवार भक्ति स्पेशल🌟 #🔱सावन का पहला सोमवार 🕉️ #🕉 ओम नमः शिवाय 🔱 `कई वर्ष पुराना लेख है एवं प्रत्येक श्रावण/सावन से पूर्व इसे अग्रेषित करना आवश्यक है ।` *"भगवान महाकाल भांग पीते थे , इसलिए भांग पीना शिवभक्ति है"* `ये तर्क सुनने में आकर्षक है... किन्तु शास्त्र इस तर्क को नहीं मानते तथा विवेक भी नहीं ।` `यदि भांग पीना ही शिवभक्ति है , तो समुद्र मंथन का "कालकूट विष" भी पीजिए ।` `वो भी तो महाकाल ने धारण किया था ।` *नहीं पी सकते❔* `तो फिर सुविधा के अनुसार एक प्रतीक पकड़कर उसे धर्म का नाम देना बंद कीजिए ।` *महाकाल ने विष "आनंद" के लिए नहीं , "लोककल्याण" के लिए पिया था ।* *शिव का मार्ग इंद्रियों का दास बनना नहीं सिखाता , अपितु इंद्रियों पर "विजय" पाना सिखाता है ।* *महादेव "समाधि" के देवता हैं , "मूर्छा" के नहीं । वे "जागृत चेतना" हैं , "अचेतना" नहीं ।* *वे "आत्मसंयम" का संदेश देते हैं ।* *यदि भांग पीने से ही शिव मिलते , तो प्रत्येक व्यसनी महायोगी होता ।* *सच्ची शिवभक्ति है – अपने क्रोध , लोभ , अहंकार , ईर्ष्या को भस्म करना । निर्मल मन , संयम औऱ साधना ।* `त्रिशूल दिखता है पर अर्थ नहीं समझते ।` `जटाएं दिखती हैं पर वैराग्य नहीं दिखता ।` `नीलकंठ दिखते हैं पर त्याग नहीं दिखता ।` *शिव का अनुसरण करना है तो उनके "त्याग , तप , ध्यान एवं करुणा" का अनुसरण कीजिए ।* *यही सच्ची शिवभक्ति है💐💐💐* `ॐ नीलकंठाय नमः🙏🏻` `चित्र में भगवान शिव विष पी रहे हैं । लोग इसे देखकर कहते हैं "महाकाल भांग पीते थे ।"` *किन्तु क्या आपने कभी विचार किया...* *शिव ने विष क्यों पिया❔* *आनंद के लिए❔ व्यसन के लिए❓ नहीं ।* *लोककल्याण के लिए –* `समुद्र मंथन से निकला कालकूट विष सम्पूर्ण सृष्टि को भस्म कर सकता था ।` `देवता भयभीत हो गए । असुर भयग्रस्त हो गए । तब महाकाल आगे आए । एवं सम्पूर्ण विष को अपने कंठ में रोक लिया ।` *अपने लिए नहीं , समस्त जगत के कल्याण के लिए । इसीलिए तो वे "नीलकंठ" कहलाए ।* *यही शिव हैं – जो विष भी पी लें , किन्तु जगत को अमृत दें ।* `शिवभक्ति का अर्थ नकल करना नहीं है , अपितु शिवभक्ति का अर्थ है उनके जैसा "त्याग" करना ।` *अपने अहंकार का विष पियो ।* *अपने क्रोध का विष पियो ।* *अपने लोभ का विष पियो ।* *औऱ जगत को करुणा का अमृत दो ।* *तदोपरांत आप सच्चे शिवभक्त कहलाओगे ।* `शुभ सोमवार 🌼 महादेव की कृपा आप समस्त पर बनी रहे ।` `ॐ नमः शिवाय🌼` `हर हर महादेव🚩` `#आदिअनादि_अनंतशिवहर` `#ॐ_नीलकंठाय_नमः` `#शुभ_सोमवार` `#समुद्र_मंथन` `#कालकूट` `#त्याग` `#शिवभक्ति` `#सावन` `#व्यसनमुक्ति` `#सनातन_ज्ञान` `#ॐनमःशिवाय` `© सर्वाधिकार सुरक्षित । आदिअनादि अनंतशिवहर चैनल 🚩`
19 likes
10 shares

More like this