sn vyas
498 views 5 days ago
सुप्रभातम् भगवान् श्रीकृष्ण द्वारा श्रीराम-मन्त्र का उपदेश . ..*┈┉❀꧁ राम ꧂❀┉┈*.. [ *एक बार भगवान् श्रीकृष्ण महाराज युधिष्ठिर से बोले—* ] हे युधिष्ठिर! श्रीरामचन्द्रजी के जपनीय मन्त्र तो सैकड़ों की संख्या में तथा अनेक प्रकार के हैं, किंतु उनमें से मैं एक मन्त्र आपको बताता हूँ, जिसका स्वरूप । इस प्रकार है- *श्रीशब्दमाद्यं जयशब्दमध्यं जयद्वयेनापि पुनः प्रयुक्तम् ।* *त्रिःसप्तकृत्वो रघुनाथनामजपो निहन्याद् द्विजकोटिहत्याः ॥* (आनन्दरामायण, मनोहरकाण्ड ७/४५) अर्थात् सर्वप्रथम ‘राम' शब्द के पहले 'श्री' शब्द लगाये (श्रीराम), फिर मध्य में 'जय' शब्द के साथ 'राम' । शब्द लगाये (जय राम), तदनन्तर 'जय जय' इन दो शब्दों के बाद 'राम' लगाये (जय जय राम)। इस प्रकार से *'श्रीराम जय राम जय जय राम'* यह मन्त्र बनता है। रघुनाथजी के इस नाममन्त्र का यदि इक्कीस बार भी जप किया जाय, तो वह बड़े-से-बड़े पापों को विनष्ट कर देता है। *श्रीराम जय राम जय जय राम* 🙏🏻🚩 . ..*┈┉❀꧁ राम ꧂❀┉┈*.. #🙏प्रातः वंदन #🌞सुप्रभात सन्देश #जय श्री राम
19 likes
13 shares

More like this