गंगेश्वर दत्त शर्मा
503 views • 2 days ago
अमर शहीद मंगल पांडे जी की जयंती पर सीटू गौतम बुद्ध नगर की ओर से कोटि-कोटि नमन
आज 19 जुलाई को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अमर क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडे जी की जयंती के अवसर पर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) गौतम बुद्ध नगर की ओर से उन्हें बारंबार प्रणाम और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
मंगल पांडे जी केवल एक सैनिक नहीं थे, वे गुलामी के विरुद्ध उठी पहली चिंगारी थे। बैरकपुर छावनी में 1857 में अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय, शोषण और धार्मिक उत्पीड़न के खिलाफ उन्होंने जो बगावत का बिगुल बजाया, उसने पूरे देश को आजादी की लड़ाई के लिए प्रेरित किया। मातृभूमि के लिए हंसकर प्राण न्योछावर करने वाले ऐसे वीर सपूत को देश कभी भूल नहीं सकता।
"दे सलामी तिरंगे को जिससे तेरी शान है,
तिरंगे को हमेशा ऊँचा रखना जब तक जान है।"
सीटू मानती है कि मंगल पांडे जी का संघर्ष आज के मेहनतकश वर्ग के लिए भी प्रेरणा है। जिस तरह उन्होंने विदेशी हुकूमत के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसी तरह आज मजदूर वर्ग को भी पूंजीवादी शोषण, महंगाई, बेरोजगारी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर सीटू गौतम बुद्ध नगर के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और मजदूर साथी यह संकल्प लेते हैं कि देश की एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता और तिरंगे की शान को बनाए रखने के लिए हम सदैव संघर्षरत रहेंगे।
जय हिन्द! इंकलाब जिंदाबाद! सीटू जिंदाबाद!
भवदीय,
गंगाेश्वर दत्त शर्मा
सचिव, सीटू (CITU) गौतम बुद्ध नगर #🌟 All About Spotlight
16 likes
14 shares