Jan-Kranti hindi news bulletin
507 views • 2 days ago •
विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
प्रोन्नति, वेतनमान और समय पर वेतन भुगतान समेत कई मांगों को लेकर आर.बी. महाविद्यालय के कर्मी आंदोलनरत
दलसिंहसराय/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 1 अगस्त 2026)। आर.बी. महाविद्यालय, दलसिंहसराय के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मियों ने महाविद्यालय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
धरने में शामिल कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में प्रोन्नति प्रभार प्राप्त कर्मियों को प्रोन्नति प्रभार के अनुरूप वेतन का भुगतान, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में अहर्ता प्राप्त कर्मचारियों को नियमित प्रोन्नति प्रदान करना तथा चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को सप्तम वेतनमान का लाभ देना शामिल है।
इसके अलावा कर्मचारियों ने सभी कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर वेतन एवं पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
धरना दे रहे कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ ##Samastipur news #🆕 ताजा अपडेट #samastipur #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
13 likes
11 shares