Newsgenix
550 views • 14 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की आलोचना की है। इस वीडियो में एक आवारा कुत्ते के साथ इवेंट के दौरान हुए बुरे व्यवहार को देखकर मलाइका ने अपनी नाराजगी जाहिर की और इसे बेहद शर्मनाक बताया।
यह मामला एक रेड कार्पेट इवेंट का है। वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव कैमरों के सामने फोटो खिंचवाने के लिए खड़े दिखाई देते हैं। इसी बीच वहां कहीं से अचानक एक आवारा कुत्ता रेड कार्पेट पर पहुंच जाता है। तभी वहां मौजूद स्टाफ उसे बेरहमी से घसीटकर बाहर ले जाता है। वीडियो में यह सब खेसारी लाल के सामने होता है, लेकिन वह कुछ नहीं कहते और फोटो खिंचवाने का इंतजार करते नजर आते हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर किया और अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'क्या सही किया ये? ये लोग कैसे हैं? और यह कौन व्यक्ति है जो खड़ा होकर पोज दे रहा है, घिनौना।' #💕हिंदी रोमांटिक फिल्में🎥 #📽बॉलीवुड तड़का
17 likes
12 shares