sn vyas
548 views 20 days ago
#हर हर महादेव #शुभ सोमवार #शुभ सोमवार #ॐ नमः शिवाय पापानां हरणे शम्भोर्नाम्नः शक्तिर्हि यावती ।* *शक्नोति पातकं तावत्कर्तुं नापि नरः क्वचित् ॥* [ `श्रीशिवमहापुराण , विद्येश्वरसंहिता १.२३.४२` ] `भावार्थ 👉🏻 भगवान् शम्भु के नाम में पापों को हरने की जितनी शक्ति है , उतना पाप तो कोई मनुष्य कर ही नहीं सकता ।` `शब्दार्थ 👉🏻` *पापानां हरणे* `— पापों को हरने में` *शम्भोः नाम्नः* `— शम्भु भगवान के नाम में` *यावती शक्तिर्हि* `— जितनी शक्ति है` *तावत् पातकं* `— उतना पाप` *नरः क्वचित् अपि न शक्नोति कर्तुम्* `— मनुष्य कभी कर ही नहीं सकता ।` `सरलार्थ 👉🏻 "शिव जी के नाम में पाप काटने की इतनी शक्ति/सामर्थ्य है कि संसार का कोई मनुष्य उतना पाप कर ही नहीं सकता ।"` *😊अब ३ बात स्मरण रखें —* *१. नाम की शक्ति कैसी है?* `— जैसे आग में कपास डालो तो तुरंत जल जाती है । वैसे ही — ॐ नमः शिवाय रूपी अग्नि में पाप रूपी कपास भस्म हो जाती है ।` *२. शम्भु नाम का रहस्य —* `— शम्` — *कल्याण ,* `भु`— *देने वाला ।* `— जो कल्याण देता है वही 👉🏻 शम्भु है । औऱ उनका नाम 👉🏻 स्वयं में ही कल्याणकारी है ।` `३.` *बन्धुओं शिव जी भोले हैं ।*`नाम लेते ही प्रसन्न हो जाते हैं । हमें पाप गिनने की आवश्यकता नहीं , केवल नाम जपते रहना है ।` `आज सोमवार है । सर्वज्ञ , करुणानिधान , आशुतोष शंकर भगवान को कोटि-कोटि प्रणाम🙏🏻🚩` *ॐ नमः शिवाय🔱* *हर हर महादेव🚩* `© सर्वाधिकार सुरक्षित। सर्वज्ञ शङ्कर🚩 चैनल` `🌄🌆 प्रभात वन्दन 🌆🌄` `#सर्वज्ञशङ्कर` `#प्रभातवंदन` `#नाम_महिमा`
11 likes
16 shares

More like this