Newsgenix
561 views • 12 hours ago
#🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ जैवलिन थ्रो में गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के साथ भारत को यशवीर सिंह के रूप में एक नया सुपरस्टार मिल गया है. यशवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नीरज के साथ पोडियम शेयर किया. यशवीर शुक्रवार रात ग्लासगो में 85.41 मीटर के अपने पर्सनल बेस्ट थ्रो के साथ फाइनल में तीसरे स्थान पर रहे, जिससे उन्हें ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुआ.
यशवीर सिंह राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं. शुरुआत में यशवीर की रुचि बास्केटबॉल में थी, लेकिन कुछ समय बाद स्कूली दिनों में ही उन्होंने भाला फेंकना शुरू कर दिया. हालांकि, शुरुआत में यशवीर शौकिया तौर पर जैवलिन थ्रो करते थे, जिसके लिए वह बांस के भाले से प्रैक्टिस किया करते थे. यशवीर के बास्केटबॉल से जैवलिन थ्रो की ओर आने का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि उनके पिता राय सिंह भी नेशनल लेवल के जैवलिन थ्रोअर रहे हैं. यही वजह है कि यशवीर को जैवलिन की तरफ आने की प्रेरणा मिली.
यशवीर के पिता बेशक देश के लिए बड़े मंचों पर मेडल नहीं जीत पाए, लेकिन अब उनके बेटे ने उनका यह सपना पूरा कर दिया है. यशवीर कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं. यशवीर से पहले काशीनाथ नाइक ने साल 2010 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
#yashvirsingh #NeerajChopra #javelinthrow #CommonwealthGames
17 shares