Amit Sah
3K views 3 months ago
श्रीनगर में आज रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरा (2025-26) में शामिल हुआ। इस दौरान पूर्णिया, बिहार समेत देशभर के किसानों और आम जनता से जुड़े रसायन एवं उर्वरक क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक की समय पर उपलब्धता, उद्योगों की चुनौतियाँ, उत्पादन क्षमता, वितरण व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। हमने सीमांचल और बिहार के किसानों की समस्याओं एवं उनकी जरूरतों को प्रमुखता से रखते हुए अपनी बात मजबूती से रखी। देश के किसानों की समृद्धि, कृषि क्षेत्र की मजबूती और जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर सक्रिय भागीदारी निभाना हमारी प्राथमिकता है। #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
27 shares

More like this