STNEWSTVLKO™
604 views • 23 days ago
#🆕 ताजा अपडेट दिल्ली दंगा (अंकित शर्मा हत्याकांड): 6 बरी, 5 दोषी : कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या के मामले में 6 साल बाद फैसला सुनाया। कोर्ट ने 6 आरोपियों (फिरोज, समीर, हुसैन, गुलफाम, शोएब और मुंतजिम) को बाइज्जत बरी कर दिया, जबकि 5 अन्य को दोषी ठहराया है। 25 फरवरी 2020 को लापता हुए 26 वर्षीय अंकित शर्मा की लाश अगले दिन खजूरी खास के नाले से मिली थी। उनके पिता की शिकायत पर पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
बरी हुए युवकों के परिवारों ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद और उनके वकील अब्दुल गफ्फार का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें मुफ्त कानूनी मदद दी। संगठन ने बताया कि वे दंगों के 200 से ज्यादा केस लड़ रहे हैं और अब तक 100 से ज्यादा लोग बरी हो चुके हैं।
8 likes
9 shares